रायगढ़ तमनार।संघ परिवार अपने कथनी और करनी में हमेशा एक समान रहा है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला करवाही के स्वयंसेवक रूपेंद्र पटनायक के घर मे सम्पन्न जन्मोत्सव कार्यक्रम में लगभग 1500 अतिथियों की व्यवस्था में पर्यावरण को ध्यान रखते हुए सिंगल प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम साथ ही हिन्दु सम्मेलन में संकल्प की योजना अनुसार जन्मोत्सव में पेड़ लगाऊँगा को संघ के दायित्ववान स्वयंसेवकों के साथ पुर्ण कर रायगढ़ विभाग में नया उदाहरण प्रस्तुत किया।

उक्त कार्यक्रम में संघ के माननीय विभाग संघ चालक श्री विजयशंकर पटनायक जी, माननीय सह विभाग संघ चालक भईया प्रेमानन्द सिदार जी के साथ विभाग जिला एवम खंड दायित्ववान कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे, खंड के व्यवस्था प्रमुख भईया अशोक गुप्ता जी का विशेष मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

