
रायगढ़, 26 फरवरी 2026।जिला रायगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कई निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों को बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादले
निरीक्षक रामकिंकर यादव को थाना प्रभारी पुंजीपथरा बनाया गया।
निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को थाना प्रभारी तमनार की जिम्मेदारी मिली।
निरीक्षक मोहन भारद्वाज को थाना प्रभारी पुसौर पदस्थ किया गया।
निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को थाना प्रभारी जूटमिल बनाया गया।
निरीक्षक राकेश मिश्रा को थाना प्रभारी चक्रधरनगर की जिम्मेदारी दी गई।
निरीक्षक कमला प्रसाम को थाना प्रभारी कोतरारोड पदस्थ किया गया।
निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को थाना प्रभारी छाल बनाया गया।
निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को खरसिया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।
निरीक्षक अमित तिवारी को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया।
उप निरीक्षक कुसुम केवर्त को महिला थाना प्रभारी बनाया गया।
उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को कोतरारोड थाना पदस्थ किया गया।

