संपादक अनुज गुप्ता की रिपोर्ट
रायगढ़ तमनार।19 सितंबर 26।रायगढ़ जिले के मंगलम भवन तमनार तहसील में ट्रॉपिकल एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व शर्मा कृषि केंद्र तमनार के द्वारा 19 सितम्बर शनिवार को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें तमनार के सभी ग्रामों से चार सौ से अधिक किसानों की उपस्थिति रही।

इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण और कृषि विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। शर्मा कृषि केंद्र के प्रोपराइटर पंकज शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन केवल नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के ज्ञानवर्धन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि किसानों के बीच आपसी संवाद (networking) और एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करने का एक बेहतरीन जरिया भी बना। जब किसान आपस में अपनी सफलता की कहानियां और चुनौतियाँ साझा करते हैं, तो सामूहिक रूप से नए समाधान निकलकर आते हैं।
कृषि क्षेत्र में नवाचार, विभिन्न रोगों के निदान,सतत विकास और किसान हितैषी नीतियों को लेकर जो चर्चाएं हुईं, वे निश्चित रूप से भविष्य में सकारात्मक बदलाव लाएँगी। लाटरी पद्धति से 21 किसानों की दीवाल घड़ी,टी शर्ट व दवाइया प्रदाय की गई।सभी किसानों को शर्मा कृषि केंद्र की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम में ट्रॉपिकल एग्रो परिवार के,राजीव शिशोदिया एवं शर्मा कृषि केंद्र तमनार के प्रोपाइटर पंकज शर्मा और मनोज शर्मा जी का सहयोग रहा।


