CCQC-2026 भिलाई में जिंदल  के सभी  5 टीमों ने  जीते गोल्ड अवॉर्ड”

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
3 Min Read

भिलाई।: क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) भिलाई चैप्टर द्वारा आयोजित 17वें अध्याय सम्मेलन (CCQC-2026) का दूसरा चरण (Phase-II) 10 और 11 अक्टूबर 2026 को श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस (SSTC), भिलाई के परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस भव्य कन्वेंशन में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की टीमों ने अपनी गुणवत्ता, नवाचार और केस स्टडी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिंदल (Jindal) की 5 टीमों ने अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और व्यावहारिक सुधारों से जूरी और निर्णायकों का दिल जीत लिया। और शानदार प्रदर्शन करते हुए जिंदल की सभी 5 टीमों ने ‘गोल्ड अवॉर्ड’ (Gold Award) अपने नाम कर  लिया।


विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति


इस दो दिवसीय कन्वेंशन के विभिन्न सत्रों में उद्योग जगत और शैक्षणिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां बतौर अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार, मनोज कुमार, GP सिंह, D K श्रीवास्तव, आलोक पांडेय और आई पी मिश्रा जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने के हाथो यह अवार्ड दिया गया।उन्होंने अपने संबोधन में गुणवत्ता (Quality Concepts) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
इन विजेता टीमों और
सदस्यों ने बढ़ाई जिंदल की शान:


जिंदल की जिन 5 टीमों ने क्वाडिनेटर दिनेश राठौर के मार्गशन में इस प्रतिष्ठित मंच पर गोल्ड अवॉर्ड हासिल किया,जिसमें
• टीम आकाश से: पुष्पक शाहा, अजय पटनायक, जयराम गुड़िया, अभिनव मिश्रा और अनमोल कुमार।
• टीम चिंतन: गौरव दीक्षित, गोपाल पटेल, सार्थक दत्ता, अभय सिंह और संतोष चौधरी।
• टीम प्रगति: आलोक वर्मा, नीलांबर पटेल, सुंदरमनी साहू, संदीप सामंत और सुमित राय।
• टीम उड़ान: नेहा चौबे, मानसी दीक्षित, लोकेश्वरी, वर्षा और आयुषी।
• टीम योद्धा: प्रभात यादव, राजश्री परेड़ा, योगेश देवांगन, अजमीरा महेश और संजीव सिंह ने भागीदारी निभाई।
राष्ट्रीय स्तर (NCQC) के लिए किया क्वालीफाई
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों में “सतत विकास और आत्मनिर्भरता के लिए गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ना” था। जिंदल की इन टीमों द्वारा प्रस्तुत किए गए तकनीकी नवाचारों को जूरी सदस्यों और मंचासीन अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही जिंदल की ये पांचों टीमें अब आगामी नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC-2026) में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसका आयोजन इस वर्ष के अंत में भुवनेश्वर में  होना सुनिश्चित हुआ है।
जिंदल प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी सभी विजेता टीमों के सदस्यों को बधाई दी है और कहा है कि यह सफलता कंपनी की निरंतर सुधार (Continuous Improvement) और उच्च गुणवत्ता वाली कार्य संस्कृति का प्रमाण है।

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG