स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 34 पाव देशी शराब व स्कूटी सहित 23,480 रुपये जब्त
1.150 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब की बिक्री, गांजा परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने कल और आज भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 34 पाव देशी शराब व स्कूटी सहित 23,480 रुपये जब्त

थाना तमनार पुलिस ने 18 फरवरी को मुखबिर सूचना पर सलिहाभांठा मेन रोड में स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी दिगम्बर प्रसाद जायसवाल (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3,480 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस विगो स्कूटी कीमती 20,000 रुपये, कुल 23,480 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
1.150 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त थाना तमनार पुलिस ने गांजा परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर-धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी के दौरान आरोपी मनोज कुमार प्रधान (42 वर्ष) एवं संजय कुमार देहरी (38 वर्ष), दोनों निवासी पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल की सीट में छिपाकर रखा गया 1.150 किलोग्राम गांजा कीमती 9,200 रुपये, एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल सहित कुल 34,200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी”

