रायगढ़ तमनार।जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के बीच तमनार क्षेत्र के पास स्थित अमाघाट में अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस अवैध खेती का खुलासा किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

लीज पर जमीन लेकर शुरू की खेती
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमागांव क्षेत्र में किसी झारखंड निवासी व्यक्ति द्वारा जमीन लीज पर लेकर अफीम की खेती किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से इस अवैध कारोबार को शुरू किया था, ताकि स्थानीय स्तर पर किसी को भनक न लगे।

