ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर बार-बार बचा पिकअप ड्राइवर

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read



रायगढ़। रायगढ़ तमनार के मुख्य मार्ग  तमनार के बरभाठा चौक में एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई इसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मारने से पिकअप के परखच्चे उड़ गए पिकअप ड्राइवर गाड़ी में नहीं बैठने के कारण बाल बाल उसकी जान बच गई घटना लगभग 12:30 की बताई जा रही है जहां पटनायक रेस्टोरेंट के सामने में पिकअप खड़े कर ड्राइवर रेस्टोरेंट की ओर अपने काम से गया था उसी दरमियान तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मारी जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गई हैं। तमनार के मुख्य मार्ग पर ट्रेलरों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि कभी भी बड़ी  घटना घट सकती है जिसको देखते हुए प्रशासन को रफ्तार की कहर को नियंत्रण करने की जरूरत है और स्पीड चलने वाले ट्रेलर गाड़ियों  के ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।



रायगढ़ से अनुज गुप्ता की रिपोर्ट

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG