तमनार 30 सितंबर 2025।तमनार के पटनायक मोहल्ला जगन्नाथ मंदिर प्रांगण के राधा ब्रज मोहन मंडप में 9 दिवस दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। यह दुर्गा पूजन सर्वोदय नवयुवक मण्डल पटनायक मोहल्ला द्वारा किया जाता है। तमनार का यह प्रथम दुर्गा पूजन आयोजन समिति है जो आज अपने बेमिसाल 57 वा वर्ष को पार कर रही है। यहां प्रथम वर्ष से ही राम शोभा यात्रा,रावण दहन (हाई स्कूल मैदान) में, और भव्य आतिश बाजी प्रत्येक वर्ष पटनायक मोहल्ला द्वारा किया जाता है।

दुर्गा पूजा की शुरुआत सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला ने किया
सन 1967 में तमनार में प्रथम बार दुर्गा पूजन और रावण दहन रामसोभा यात्रा पटनायक मोहल्ला के कार्यकर्ताओ द्वारा दुर्गा मां के आशिर्वाद से किया गया तब से लेकर आज तक अनवरत यह पूजन सफल रूप से संचालित हो रहा है सन 2018 में इस समिती ने अपना 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मनाया और तरह तरह के इनामी लाउट्री का आयोजन किया गया प्रथम वर्ष में पहली बार दुर्गा पूजा में टेबल घड़ी का इनाम रखा गया था। तमनार में कई बड़े अयोजन का श्रय इसी समिती को जाता है,जो इस क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है !

पटनायक मोहल्ला में मनाया जा रहा दुर्गा पूजा का 57 वाँ वर्ष
आज 2025 में यह समिती अपने बेमिसाल 57 वा वर्ष को पूर्ण कर रही है। श्री जगन्नाथ जी के पवित्र भूमि में मां के आशीर्वाद से आगे भी ऐसा पुण्य रूपी आयोजन होता रहे यहां प्रति दिन पूजा हवन आरती भजन संध्या मंगला स्तुति विद्वान पंडितों ( श्री योगेंद्र शर्मा पुस्तकचार्य, वेणुधर शर्मा, सुधांशु शर्मा चंडी पाठ) अविनाश वैष्णव आदि इसके पूर्व यहां दुर्गा पूजन को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में स्वर्गीय पंडित श्री हरे कृष्ण शर्मा जी की अहम भूमिका है जिनकी पूजा पद्धति मंत्र उच्चारण सदैव स्मरणीय रहेगी।सभी भक्तो पर जगत जननी मां दुर्गा मां की कृपा आशीर्वाद बनी रहे,इस वर्ष भी सप्तमी अष्टमी नवमी को विभिन्न कार्यक्रम है तथा दशमी को श्री राम शोभा यात्रा,रावण दहन आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया जा रहा है और एकादशी को माता की मूर्ति का भव्य विसर्जन किया जाएगा ।

ब्यूरो रिपोर्ट
संपादक अनुज गुप्ता की रिपोर्ट

