रेत माफियावो के ऊपर कार्यवाही की गाज गिरी रेत की तस्करी करते हाइवा पकड़ाई गगन साहू का रेत से लोड हाईवा जप्त

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

रायगढ़ घरघोड़ा।जिले में अवैध रेत के काले खेल का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रेत घाट स्वीकृत नही होने से खुलेआम खनन कर परिवहन कर मनमानी कीमत में बिक्री कर रहे है।
जिसमें घरघोड़ा पुलिस ने कल रात छाल से रेत लेकर आ रहे हाइवा को घरघोड़ा बाईपास सन स्टील के सामने धर दबोचा है। इसमें पुलिस चालक तथा वाहन पर संबंधित कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटी है।
घरघोड़ा थाने में पदस्थ ए एस आई पारसमणि बेहरा ने बताया कि छाल के कूड़ेकेला से हाइवा क्रमांक सीजी 13 बीड़ी 9011 से रेत परिवहन किया जा रहा था, इस दरम्यान रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग टीम घरघोड़ा बाईपास के पास जांच पड़ताल कर रही थी तभी उक्त वाहन को रूकवाया गया, ततपश्चात पुलिस ने चालक से वाहन में लोड रेत का दस्तावेज की मांग की । जहां चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नही होने पर उसे थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन घरघोड़ा निवासी गगन साहू नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है । बहरहाल मंगलवार को पुलिस इस्तगासा बनाकर संपुर्ण कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद खनिज विभाग के सुपुर्द करने कवायद में जुट चुकी है।


यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि घरघोड़ा नगर पंचायत से जुड़े सफेद पोस बने नेताओ के राजनीतिक संरक्षण में रेत का अवैध खेल खेला जा रहा है, जिसका सीधा असर शासन को राजस्व हानि एवं बेतरतीब खनन से एनजीटी के नियमों का भी उलंघन हो रहा है। देखना यह है कि अवैध तस्करी ओर कारोबार को संरक्षण दे रहे है उनके ऊपर लगाम कब लग पाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG