रायगढ़ तमनार । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बध्द राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार के 20 स्वयंसेवकों ने रविवार की सुबह हिन्दी दिवस के अवसर पर श्रमदान करते हुए सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर के कबड्डी मैदान की साफ़ सफाई की तत्पश्चात क्यारी निर्माण हेतु मिट्टी की खुदाई कर क्यारी में फूल लगाने हेतु मिट्टी एवं क्यारी के सीमांकन हेतु ईंट ढुलाई का कार्य किया। क्यारी निर्माण के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा गुलाब के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी श्री कमल यशवंत सिन्हा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व के विषय में जानकारी दी।

ब्यूरो रिपोर्ट

