रायगढ़ तमनार। तमनार थाना द्वारा जन चौपाल लगा कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास लगातार कर रही है वहीं आज दिनांक 14/09/2025 को तमनार ब्लॉक के हिंझर ग्राम पंचायत में जन चौपाल तमनार थाना द्वारा लगा कर लोगो को जागरुक करने और साईबर ठगी से बचने के लिए सलाह दिया।बढ़ते साइबर अपराध से सावधानी बरतते हुए अनचाहे लिंक से नहीं जुड़ना है, वाट्सअप, इंस्टा में अपने एवं अपने परिवार की पूरी जानकारी कभी शेयर न करें कोई भी OTP या आधार कार्ड नंबर आदि की जानकारी किसी भी अनजाने व्यक्ति को शेयर कभी भी न करें और कभी साइबर संबंधी ठगी हो गई तो तत्काल 1930 में कंप्लेन करने बताया गया ।

ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने एवं दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने और पिकअप में सवारी भरकर नहीं चलाने बताया गया।
नाबालिक बच्चों एवं महिलाओं पर घटने वाले अपराध पर त्वरित कार्यवाही एवं गोपनीयता बनाए रख कर कार्यवाही संबंधी जानकारी दी गई ।
अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने बताया गया ।
ग्रामीण क्षेत्रों में सोना, चांदी, चमकाने के नाम पर कोई अनजान व्यक्ति आने पर थाने में जानकारी देने बताया गया ।

ग्रामीणों को टोनही प्रताड़ना अधिनियम के बारे में बताया गया ।
रुपए झरन, एवं जादू टोने के नाम पर कोई ठगी करने आए तो त्वरित थाना में सूचना देने बताया गया।
संपादक अनुज गुप्ता की रिपोर्ट

