तमनार में वाहन चालक कल्याण संघ कार्यालय का उद्घाटन

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read

रायगढ़, छत्तीसगढ़: तमनार क्षेत्र में क्षेत्रीय वाहन चालक कल्याण संघ के कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि दयानंद पटनायक (वाहन मालिक संघ) ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसमें रमेश बेहरा (जिला पंचायत सदस्य), सोम बोहिदार (यूनियन अध्यक्ष), दीपक पटेल (भाजयुमो महामंत्री), रवि सागर, राम पटनायक, राजा बोहिदार संजीव बेहरा, अमरदीप चौहान, सुमित साहू, गगन साव, बाबा नायक, गिरजा सिदारशाहिल साव, कोमल सिदार, ऋषिकेश सिदार सहित कई ड्राइवर उपस्थित रहे।

यह कार्यालय ड्राइवरों की समस्याओं (सुरक्षा, मजदूरी, बीमा) के समाधान के लिए मंच बनेगा। दयानंद पटनायक ने ड्राइवरों को एकजुट रहने का आह्वान किया, जबकि रमेश बेहरा ने प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। सोम बोहिदार ने प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर व बीमा योजनाओं की घोषणा की।

ड्राइवरों ने उत्साह दिखाया, इसे नई उम्मीद बताया। संघ दुर्घटना राहत व सड़क सुरक्षा अभियान पर फोकस करेगा। यह ड्राइवर समुदाय के कल्याण में महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG