रायगढ़ तमनार 11/08/2025। तमनार थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में जिंदल के 2 नंबर गेट के सामने आज लगभग 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बाईक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाईक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना तमनार जिंदल के 2 नंबर गेट के सामने हुई है । बताया जा रहा है कि पिकअप क्रमांक CG 13 AP 5198 जो सड़क पार कर जिंदल के 2 नंबर गेट तरफ जा रही थी तभी बाईक सवार व्यक्ति तेज रप्तार से आते हुए पिकअप से टकरा गई हादसा इतना भयानक था कि बाईक के परखच्चे उड़ गए और बाईक सवार व्यक्ति को गंभीर चोट लगी जहां मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई ।

मृतक की पहचान खितेश साव उम्र (31 वर्ष), निवासी कुड़ुमकेला के रूप में की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल तमनार पुलिस पिकअप को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

