पेलमा कोल माइंस की जनसुनवाई पर लगी रोक, प्रशासन के पत्र के बाद पर्यावरण मंडल ने जारी किया आदेश

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read

रायगढ़।रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में प्रस्तावित पेलमा ओपनकास्ट कोल माइंस परियोजना की जनसुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 19 मई 2026 को ग्राम पेलमा में आयोजित होने वाली जनसुनवाई को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।यह जनसुनवाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की पेलमा ओपनकास्ट कोल माइंस परियोजना के लिए प्रस्तावित थी। परियोजना का क्षेत्रफल लगभग 2077.934 हेक्टेयर बताया गया है, जिसकी उत्पादन क्षमता 15 MTPA निर्धारित की गई थी।

पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जारी आदेश में बताया गया हैकि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ के पत्र क्रमांक 391/पर्या./अप.कले./2026 दिनांक 18 मई 2026 के अनुरोध पर जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।उक्त परियोजना का प्रभाव पेलमा, उरबा, मदनपुर, ललपुर, हिंजर, जरहीडीह, सक्ता, मिलुपारा और खर्रा सहित कई गांवों पर पड़ने वाला है। जनसुनवाई स्थगित होने की खबर सामने आते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों की नजर अब प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी हुई है।

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG