चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रवाई

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read


मुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, बरभांठा चौक से पकड़ा गया आरोपी


गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिदार पूर्व में भी चोरी के मामलों में रहा संलिप्त


आरोपी से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “चोरी के अपराधों पर सख्त कार्रवाई, आदतन अपराधियों पर विशेष नजर”

           24 अप्रैल, रायगढ़ । तमनार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की है। प्रार्थी रूपानंद राठिया निवासी ग्राम टांगरघाट द्वारा 11 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 2 अप्रैल की शाम वह अपनी HF Deluxe (क्रमांक CG 13 AH 0199) घर के पास खड़ी कर शादी कार्यक्रम में गया था, और अगले दिन सुबह लौटने पर बाइक गायब मिली। माल मुल्जिम पतासाजी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरभांठा चौक में घेराबंदी कर संदेही अर्जुन सिदार (19 वर्ष) निवासी चिर्रामुडा को पकड़ लिया।

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG