ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार तमनार पुलिस की दो बड़ी रेड में 40 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम जब्त*

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
4 Min Read



कोतरारोड़ पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को दबोचा

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त अभियान जारी

         रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना तमनार और थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर *कुल 47 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त* किया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ढोलनारा डिपापारा में तमनार पुलिस की पहली बड़ी रेड, महिला आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब बरामद


            25 अप्रैल को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम ढोलनारा डिपापारा में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले। मौके पर राजकुमारी भगत पति यशंकर भगत (40 वर्ष) से पूछताछ में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि हुई। उसके कब्जे से बिक्री हेतु छिपाकर रखी 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब तथा बिक्री रकम 180 रुपये बरामद कर कुल 2180 रुपये की जप्ती की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कोदईडीपा में दूसरी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
       इसी कड़ी में ग्राम कसडोल कोदईडीपा में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सोनसाय धनवार (60 वर्ष) को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 बोतलों में भरी करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये है। आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
      पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश सोन, सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत, सूर्यकांत सिंह एवं संबंधित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

कोतरारोड़ पुलिस ने परिवहन करते आरोपी को रंगे हाथ दबोचा
      इसी दिन थाना कोतरारोड़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नदेली तिराहा कलमी रोड ओव्हरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी विरेन्द्र सारथी (33 वर्ष) निवासी बिलाईगढ़ को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BK 9435 से अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

         “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है और ऐसे कारोबारियों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

           *“नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वालों पर ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”*

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG