ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

गिरफ्तार आरोपी कार की डिक्की में छिपाकर किया जा रहा गांजे की तस्करी, डिक्की से 9 पैकेटों में भरा गांजा बरामद, मोबाइल भी जब्त


60 किलो गांजा समेत 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त— ओडिशा कनेक्शन उजागर


ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी कार्रवाई जारी— एसएसपी शशि मोहन सिंह

       20 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “आघात” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की है।



गिरफ्तार आरोपी
01- सोहन लाल सिदार पिता श्री मायाधर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी रायपारा थाना तमनार जिला रायगढ,
02- विनोद प्रधान पिता मुनूदाउ प्रधान उम्र 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ

फरार आरोपी – कमल मेहर संबलपुर ओडिसा

जब्त मशरूका और संपत्ति-
1. एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372,
2. 60 किलोग्राम गांजा,
3. 2 मोबाइल कीमती 

कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG