रायगढ़ तमनार।परम पूज्य कथावाचक श्रद्धेय रोमेश कृष्ण जी महाराज का पावन जन्म दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में डॉक्टर धन सिंह पैंकरा जी के सानिध्य में रोगियों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना हेतु पूज्य महाराज श्री के जन्म दिवस पर फल वितरण किया गया महाराज जी की भावना सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया को लेकर महाराज श्री की यह भावना मानवता की मिसाल के स्वरूप में साबित हुआ।

पूज्य महाराज ने समस्त रोगियों के हाल-चाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना किया। महाराज श्री ने जन्म दिवस पर बानर सेवा , अस्पतालों में फल वितरण कर जन्म दिवस मनाया पूज्य महाराज श्री न केवल कथावाचक के रूप में लोकप्रियता, बल्कि समाज में सेवा संस्कार और संस्कृति के आदर्श के रूप में उभरते नजर आ रहे ,हम सब के प्रेरणा स्त्रोत श्रद्धेय रोमेश जी महाराज जमीनी स्तर से पूरे प्रादेशिक स्तर पर सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रहे हैं हम सब पूज्य महाराज श्री के पावन जन्म दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेशित करते हैं।

