पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला, बरपाली में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read


रायगढ़।बरपाली पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला, बरपाली में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं समूह नृत्य के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकृष्णराठिया (ग्राम पंचायत सरपंच) रहे। अध्यक्षता श्री रतन चौहान(SMC अध्यक्ष)ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री चतुर्भुज साव (संकुल प्राचार्य) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हमारे संकुल समन्वयक श्री गणेश चौहान जी; ग्राम प्रमुख श्री कपिल देव चौहान, श्री मनोज  राठिया भीखम सिंह (ग्राम बैगा) प्रधान पाठक श्रीमती सुमन बाला पटनायक एवं सुरेश कुमार SMC के सभी सदस्य तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री चतुर्भुज साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। सरपंच श्री रामकृष्ण राठिया जी ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। साथ ही शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।एवं न्यौता भोज का आयोजन किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्रधानपाठक श्रीमती सुमन बाला पटनायक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। ग्रामवासियों, पालकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से यह वार्षिक उत्सव अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG