तमनार पुलिस की कार्रवाई उड़ीसा का बड़ा गांजा सप्लायर मिथुन सा गिरफ्तार

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

रायगढ़।रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत थाना तमनार पुलिस को फरार गांजा सप्लायर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक नीले रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 13 AF 1306) से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर टपरिया-हमीरपुर बॉर्डर से धौराभांठा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना तमनार पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों (1) मनोज कुमार प्रधान पिता भिखारी प्रधान, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (2) संजय कुमार देहरी पिता अभिमन्यु देहरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.150 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 9200 रुपये), दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की थी। प्रकरण में थाना तमनार में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने गांजा सप्लायर का मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल डिटेल के आधार पर पुलिस ने सप्लायर की पहचान मिथुन सा के रूप में की, जो टपरिया थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) का निवासी है। इसके बाद थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुंदरगढ़ (ओडिशा) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से प्राप्त रकम वह खर्च कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी मिथुन सा पिता लबा सा उम्र 32 वर्षनिवासी टपरिया, थाना हिमगीर, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG