सेवा पखवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

रायगढ़ तमनार। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मण्डल तमनार, भारतीय जनता युवा मोर्चा रोडोपाली, युवा मोर्चा तमनार एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करना रहा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव “सेवा ही संगठन” का संदेश दिया है, और उसी प्रेरणा से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।

रक्तदान शिविर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के चिकित्सक दल ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरूण धर दीवान भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वरूप पटनायक व रोडोपाली मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनायक पटनायक जिला महामंत्री जतिन साव तमनार युवा मोर्चा अध्यक्ष पितेश बेहरा, दीपक पटनायक डीलेश्वर साव,तमनार बी डी सी गीताजंली पटनायक, संतोष यादव और कई भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक अनुज गुप्ता की रिपोर्ट

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG