छत्तीसगढ़ कवर्धा।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चारभांठा और बघर्रा धान खरीदी केंद्रों पर बड़ा घोटाला सामने आया है. दरअसल यहां 26 हजार क्विंटल धान का शॉर्टेज मिला है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है.अधिकारियों का दावा है कि इस धान को चूहे ने खाया है. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने चूहा पकड़ने की जाली लेकर जिला विपणन अधिकारी को सौंपी है. वहीं जांच में फर्जी एंट्री, फर्जी बिल, मजदूरों की फर्जी हाजिरी और सीसीटीवी से छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं. शिकायत सही पाए जाने पर बाजार चारभांठा केंद्र के प्रभारी प्रीतेश पांडे को हटा दिया गया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.


