बिग ब्रेकिंग: छुई वन परिक्षेत्र के भैंसामुंडा जंगल में बाघ की संदिग्ध मौत, वन अमले में हड़कंप
सूरजपुर/बलरामपुर:–सूरजपुर जिले से सटे बलरामपुर क्षेत्र के छुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत भैंसामुंडा के जंगल में एक वन्य जीव बाघ मृत अवस्था में पाया गया है। बाघ की संदिग्ध मौत से वन विभाग और इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बाघ शिकारियों के जाल में फंसने या किसी हमले का शिकार हुआ हो।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सूरजपुर वन मंडल के रेंज घुई, कक्ष क्रमांक 705 का है। मृत बाघ के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हमले की आशंका और गहराई है।
संयुक्त टीम मौके पर, शव बरामद
घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर और बलरामपुर वन विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जंगल से बाघ का शव बरामद किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
जांच जारी, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज
वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
DFO क्या कह रहे हैं


डी.पी. साहू, डी.एफ.ओ. सुरजपुर ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वन विभाग की टीम हर पहलू से जांच में जुटी है और आसपास के वन क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

