रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या! , शव बाड़ी से बरामद

पिछले चार दिनों से बंद था घर, तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

घर के अंदर मिले खून के छींटे, सिर और गले पर कुल्हाड़ी से कई वार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read



रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में आज सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधराम उरांव के बंद घर से उठती असहनीय बदबू और भीतर से दिखते खून के छींटों ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए। घर का दरवाज़ा दो दिनों से बंद था और अंदर से आती रहस्यमयी सड़ांध ने इस खौफनाक राज़ की ओर इशारा कर दिया।



ग्रामीण जब घर के पीछे से झांके तो भीतर का मंजर देखकर दहल उठे। कमरे में जगह-जगह खून के छींटे फैले थे और ज़मीन खुदी हुई नज़र आई, जैसे नीचे कुछ दफन हो। यह नज़ारा किसी दिल दहला देने वाले हत्याकांड का गवाह लग रहा था। तुरंत ही लोगों ने पुलिस को खबर दी।

सूत्रों के अनुसार, घर के मालिक बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोदरा, 12 वर्षीय बेटा अरविंद और 3 साल की बेटी शिवांगी – यह चारों बीते दो दिनों से लापता हैं। जबकि बड़ी बेटी शिवानी (15) गांव से बाहर पढ़ाई करती है और सुरक्षित बताई जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG