रायगढ़ जिले के लैलूंगा में अफीम की खेती का खुलासा, सब्जियों के बीच उगाई गई थी अफीम एक हफ्ते में रायगढ़ में दूसरा मामला

By Anuj Gupta - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read

रायगढ़ लैलूंगा।छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं. दुर्ग और बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमनार में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी. वहीं एक बार फिर लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव में सब्ज़ियों की बाड़ी में अफीम उगाने का मामला सामने आया है. सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।



रायगढ़ जिले के लैलूंगा में अफीम की खेती का खुलासा
जिले में बीते दो दिन में यह दूसरा मामला है. 17 दिनों में अफीम की खेती का ये पांचवा मामला है. इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था. जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा यहां 10-12 साल से खेती कर रहा था. उसने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था. झारखंड में अफीम की खेती उसके साथी कर रहे हैं और उसी को देख कर उसने यहां खेती करना शुरू किया. हालांकि इसकी जांच अभी जारी है.

Share This Article
EDITOR IN CHIEF
Follow:
SARTHAK NEWS CG