➡️ वारंट तामील के विशेष अभियान में 214 फरार वारंटी गिरफ्तार, सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया
➡️ तमनार पुलिस रही अव्वल — 26 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामील, वर्ष 2004 का फरार वारंटी 22 साल बाद धराया
➡️ “एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अपराध कर कोई भी आरोपी या वारंटी बच नहीं सकता, फरार आरोपियों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान”
रायगढ़ । जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब, जुआ–सट्टा, देह व्यापार एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए 48 घंटे का विशेष महा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से पुलिस टीमों को तैनात कर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर से कुल 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।





